‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता

इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ अपने तीसरे संस्करण के साथ फिर शुरू होने जा रही है। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा, भूखमुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देना है।

यह पहल द्वारा शुरू की गई है, जो सतत विकास लक्ष्यों को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में कार्य कर रही है।

यह भी पढ़े - एनडीए की आज अहम बैठक, मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल और भविष्य की रणनीति पर होगी चर्चा

संस्था के अनुसार, पहले संस्करण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के क्षेत्र में काम करने वाले आठ लोगों को सम्मानित किया गया था। वहीं, दूसरे संस्करण में शिक्षा, भूखमुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत 15 बदलावकर्ताओं को सम्मान दिया गया।

तीसरे संस्करण में देशभर से 21 लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। संस्था ने बताया कि अब तक सात राज्यों तक सीमित रही यह पहल इस बार पूरे देश में विस्तार कर रही है, ताकि विभिन्न राज्यों में समाज के लिए काम कर रहे लोगों की कहानियां राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें।

ने कहा कि देश केवल नीतियों से नहीं बदलता, बल्कि उन लोगों से बदलता है, जो दूसरों के लिए जीना जानते हैं। उन्होंने कहा कि ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ ऐसे ही वास्तविक नायकों को सामने लाने का प्रयास है।

संस्था का मानना है कि वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सरकारों के साथ-साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। इसी सोच के तहत उन लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.