बलिया : ग्राम पंचायत कार्यालय में हंगामा, सरकारी कागजात फाड़ने का आरोप

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में ग्राम पंचायत कार्यालय में हंगामे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान के साथ गाली-गलौज करते हुए सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी।

ग्राम प्रधान सुग्रीव यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी कन्हैया यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े - Ballia News: बांसडीह में अवैध रूप से संचालित दंत चिकित्सालय सील, सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

प्रधान के अनुसार शुक्रवार शाम वह ग्राम पंचायत कार्यालय में वीडीओ और अन्य लोगों के साथ सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कन्हैया यादव वहां पहुंचा और किसी कागजात को लेकर विवाद करने लगा।

आरोप है कि उसने कार्यालय में अभद्र भाषा का प्रयोग किया और वहां रखे सरकारी कागजात फाड़ दिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.