स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू

मुंबई। अपनी लक्ज़री एसयूवी कोडिएक 4x4 के 2026 संस्करण को नए फीचर्स और तकनीक के साथ पेश किया है। कंपनी ने कहा कि नई रेंज में बेहतर पहुंच, अधिक स्पोर्टीनेस और प्रीमियम लक्ज़री को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 36.99 लाख रुपये रखी गई है।

कंपनी के अनुसार, नई कोडिएक रेंज में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (एडीएएस) को शामिल किया गया है। इसके साथ ही लाउंज, स्पोर्टलाइन और सेलेक्शन एल एंड के जैसे तीन वैरिएंट पेश किए गए हैं, जो अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

यह भी पढ़े - पिता का संकल्प और बच्चों का सुरक्षित भविष्य, एसबीआई लाइफ ने पेश किया स्मार्ट प्लैटिना यंग अचीवर प्लान

ने कहा कि 2025 में रिकॉर्ड प्रदर्शन और 2026 की मजबूत शुरुआत के बाद कंपनी अपने फ्लैगशिप मॉडल को और आकर्षक बनाने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नई कोडिएक रेंज ‘लक्ज़री, ऐज़ इट शुड बी’ के दर्शन को और मजबूती देती है।

कंपनी के मुताबिक, कोडिएक लाउंज वैरिएंट ग्राहकों को अधिक स्पेस और वैल्यू प्रदान करता है। इसमें 786 लीटर का बूट स्पेस, पैनोरमिक सनरूफ, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 2.0 टीएसआई इंजन जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

वहीं, कोडिएक स्पोर्टलाइन में मोटरस्पोर्ट प्रेरित डिजाइन के साथ एडीएएस पैकेज, 360 डिग्री कैमरा, इंटेलिजेंट पार्क असिस्ट और एलईडी मैट्रिक्स हेडलाइट्स जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में स्पोर्टी डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं।

सेलेक्शन एल एंड के वैरिएंट को कंपनी ने सबसे प्रीमियम पेशकश बताया है। इसमें कॉन्यैक लेदर अपहोल्स्ट्री, मसाज और वेंटिलेशन वाली फ्रंट सीट्स, हीटिंग और पावर एडजस्टमेंट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

नई कोडिएक में 2.0 टीएसआई इंजन दिया गया है, जो 150 किलोवाट की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसके साथ सात-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड रूप से उपलब्ध है।

कंपनी ने बताया कि कोडिएक का निर्माण महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित संयंत्र में किया जाता है।

कंपनी के अनुसार, कोडिएक लाउंज की एक्स-शोरूम कीमत 36.99 लाख रुपये, स्पोर्टलाइन की 44.99 लाख रुपये और सेलेक्शन एल एंड के की 46.99 लाख रुपये तय की गई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.