‘लालो’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 17 मई को, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दिखेगा खास सहयोग

मुंबई। के दर्शकों को जल्द ही एक खास एपिसोड देखने को मिलेगा, जिसमें गुजराती फिल्म ‘लालो- कृष्ण सदा सहायते’ की स्टारकास्ट शो में नजर आएगी। फिल्म का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 17 मई को दोपहर 1 बजे पर होगा। यह फिल्म हिंदी और गुजराती दोनों भाषाओं में प्रसारित की जाएगी।

निर्माताओं के अनुसार, ब्लॉकबस्टर गुजराती फिल्म ‘लालो’ ने वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है। आगामी विशेष एपिसोड्स में शो की मुख्य किरदार पुष्पा, जिसे अभिनेत्री निभा रही हैं, एक भावनात्मक और आध्यात्मिक यात्रा से गुजरती दिखाई देंगी।

यह भी पढ़े - अर्जुन पुंज बोले- ‘यादें’ की खासियत है इसकी रिलेटेबल कहानियां और ताज़गी भरे ट्विस्ट

कहानी में पुष्पा की मुलाकात ‘लालो’ फिल्म के पात्र कृष्ण और तुलसी से होती है। मदर्स डे के मौके पर अकेलापन महसूस कर रही पुष्पा को एक बालक किसना से भावनात्मक सहारा मिलता है, जो उसे “मैयाँ” कहकर पुकारता है और उसकी जिंदगी में मातृत्व की भावनाओं को फिर से जीवंत कर देता है। बाद में पुष्पा को एहसास होता है कि वह वास्तव में भगवान कृष्ण का स्वरूप था।

IMG-20260511-WA0041

अभिनेत्री करुणा पांडे ने कहा कि ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ हमेशा रिश्तों और भावनाओं को दर्शाने वाला शो रहा है और ‘लालो’ के साथ यह सहयोग बेहद स्वाभाविक और खास महसूस होता है। उन्होंने कहा कि दोनों कहानियों में सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव है, जिसे दर्शक पसंद करेंगे।

फिल्म में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने कहा कि ‘लालो’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ का हिस्सा बनना उनके लिए यादगार अनुभव रहा।

‘लालो- कृष्ण सदा सहायते’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 17 मई को दोपहर 1 बजे सिर्फ सोनी मैक्स पर प्रसारित होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.