‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार

मुंबई। जल्द ही नया पौराणिक शो ‘हस्तिनापुर के वीर’ लेकर आ रहा है, जिसमें पांडवों और कौरवों के बचपन तथा उनके रिश्तों की अनकही कहानी दिखाई जाएगी। शो में अभिनेत्री गांधारी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

निर्माताओं के अनुसार, यह शो महाभारत की कहानी को एक नए और भावनात्मक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करेगा। इसमें उन रिश्तों, मूल्यों और घटनाओं को दिखाया जाएगा, जिन्होंने पांडवों और कौरवों के जीवन और भविष्य को आकार दिया।

यह भी पढ़े - “मैं चाहती हूँ कि दर्शक कुंती को सिर्फ पौराणिक किरदार नहीं, बल्कि एक महिला और माँ के रूप में भी देखें”: तोरल रसपुत्रा

शो में गांधारी को एक संवेदनशील और स्नेहमयी माँ के रूप में दर्शाया गया है, जो अपने बच्चों की भावनाओं को समझती हैं, लेकिन कई बार करुणा और अनुशासन के बीच उलझ जाती हैं। कहानी में उनका किरदार एक ऐसे आंतरिक संघर्ष को दर्शाता है, जिसमें वह अपने बच्चों की सुरक्षा और अपने राजधर्म, दोनों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती हैं।

विवाना सिंह ने अपने किरदार के बारे में कहा कि गांधारी का चरित्र बेहद गहरा और भावनात्मक है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस किरदार का मौन और संयम सबसे अधिक आकर्षित करता है, क्योंकि कई बार गांधारी सब कुछ समझते हुए भी प्रतिक्रिया देने के बजाय धैर्य चुनती हैं।

अभिनेत्री ने कहा कि किरदार की तैयारी के दौरान उन्होंने गांधारी के आंतरिक संघर्षों और बच्चों के साथ उनके रिश्तों की जटिलताओं को समझने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि वह गांधारी को एक मजबूत, लेकिन मानवीय व्यक्तित्व के रूप में दर्शकों के सामने लाने को लेकर उत्साहित हैं।

निर्माताओं के अनुसार, ‘हस्तिनापुर के वीर’ दर्शकों को महाभारत की ऐसी प्रस्तुति दिखाएगा, जो सिर्फ युद्ध तक सीमित नहीं होगी, बल्कि रिश्तों और भावनाओं की गहराई को भी सामने लाएगी। ‘हस्तिनापुर के वीर’ जल्द ही सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.