राहुल और अखिलेश नकारात्मक राजनीति कर रहे : ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस नेता और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों नेता राष्ट्रहित के मुद्दों पर भी नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं।

पाठक ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने देशहित में नागरिकों से सीमित संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील की थी, लेकिन राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने इसे भी राजनीतिक नजरिये से देखने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की यह प्रतिक्रिया उसकी राजनीतिक कुंठा और निराशा को दर्शाती है।

यह भी पढ़े - Lucknow Fire Tragedy: अग्निकांड के बाद सीएम योगी ने रद्द किए सभी आधिकारिक कार्यक्रम, घायलों से की मुलाकात

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नागरिकों से ‘वर्क फ्रॉम होम’ को प्राथमिकता देने, मेट्रो का अधिक उपयोग करने, रेल के माध्यम से पार्सल भेजने, खाद्य तेल की खपत कम करने, प्राकृतिक खेती अपनाने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और विदेश यात्राओं को सीमित करने जैसे सुझाव दिए हैं।

उन्होंने कहा कि यदि लोग सप्ताह में एक दिन कारपूल करें, इलेक्ट्रिक वाहन अपनाएं, गैस चूल्हे की जगह इंडक्शन का उपयोग बढ़ाएं और घरों में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करें, तो इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.