आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया ‘बीएसई एन्हांस्ड वैल्यू 30 इंडेक्स फंड’

मुंबई। ने अपने यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान्स (यूलिप्स) के तहत ‘आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ बीएसई एन्हांस्ड वैल्यू 30 इंडेक्स फंड’ लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा कि यह फंड ग्राहकों को लार्ज और मिडकैप श्रेणी की आकर्षक वैल्यूएशन वाली कंपनियों में निवेश का अवसर प्रदान करेगा और लंबी अवधि में संपत्ति निर्माण में मदद करेगा।

कंपनी के मुख्य निवेश अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि यह फंड निवेशकों को इक्विटी बाजार में भागीदारी का एक संरचित और पारदर्शी माध्यम उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि फंड का फोकस उन कंपनियों पर है, जिनकी कीमत उनके मजबूत फंडामेंटल्स की तुलना में आकर्षक मानी जाती है।

यह भी पढ़े - स्कोडा ऑटो ने भारत में बढ़ाई RS विरासत, नई कोडिएक RS सात-सीटर SUV की घोषणा

कंपनी के अनुसार, फंड की रणनीति वित्तीय मापदंडों के आधार पर शेयर चयन, विभिन्न क्षेत्रों में विविध निवेश और समय-समय पर समीक्षा एवं रीबैलेंसिंग जैसे प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। यह नियम-आधारित और अनुशासित निवेश प्रक्रिया निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव के दौरान भी निवेशित रहने में मदद करेगी।

कंपनी ने बताया कि 30 मार्च 2026 तक आईसीआईसीआई प्रू बीएसई एन्हांस्ड वैल्यू इंडेक्स ने तीन वर्षों में 32 प्रतिशत, पांच वर्षों में 28.9 प्रतिशत और दस वर्षों में 19.4 प्रतिशत का वार्षिक रिटर्न दिया है। फंड पैसिव और इंडेक्स आधारित रणनीति पर काम करेगा, जिसका उद्देश्य आधारभूत इंडेक्स को ट्रैक करना और वैल्यू निवेश के अवसरों में लगातार भागीदारी सुनिश्चित करना है।

यह फंड बीएसई लार्ज एंड मिडकैप यूनिवर्स से चुनी गई 30 कंपनियों वाले इंडेक्स को ट्रैक करेगा। इन कंपनियों का चयन बुक वैल्यू-टू-प्राइस, अर्निंग्स-टू-प्राइस और सेल्स-टू-प्राइस जैसे मानकों के आधार पर किया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि इंडेक्स की समीक्षा और रीबैलेंसिंग वर्ष में दो बार की जाएगी, ताकि विभिन्न सेक्टर्स में उभरते अवसरों के अनुरूप पोर्टफोलियो को संतुलित रखा जा सके। यह फंड कंपनी के विभिन्न यूलिप उत्पादों के माध्यम से उपलब्ध होगा और इसमें जीवन बीमा सुरक्षा के साथ लंबी अवधि के इक्विटी निवेश का लाभ मिलेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.