- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- हरदोई
- Hardoi News : हरदोई में ईंट भट्टे के गड्ढे में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत
Hardoi News : हरदोई में ईंट भट्टे के गड्ढे में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत
On
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र में ईंट भट्टे पर खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े - हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस पलटने से महिला की मौत, तीन यात्री गंभीर घायल
उन्होंने बताया कि रविवार रात इरशाद का पुत्र अफसद (7) और पुत्री उकसार (9) भट्टे के पास खेल रहे थे। इस दौरान दोनों बच्चे भट्टे पर जल निकासी के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर गए, जिसमें हालिया बारिश के कारण पानी भरा हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, काफी देर तक बच्चों के नहीं मिलने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में दोनों बच्चों के शव गड्ढे में पानी में उतराते मिले।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
खबरें और भी हैं
आज का राशिफल : जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
By Parakh Khabar
Latest News
14 Jun 2026 16:05:43
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
