बलिया : शादी के दो माह बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव में शनिवार देर शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की शादी महज दो माह पहले हुई थी। घटना के बाद घर-परिवार में कोहराम मच गया है। नवविवाहित पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े - खड़सरा बाजार में दिनदहाड़े लूट से दहशत, बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें सक्रिय

जानकारी के अनुसार रामपुर असली गांव निवासी प्रभु प्रसाद (26) पुत्र राजेश प्रसाद ने गांव स्थित डेरे पर टीनशेड की पाइप में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।

काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन करते हुए जब लोग डेरे पर पहुंचे तो प्रभु प्रसाद का शव फंदे से लटकता मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि प्रभु प्रसाद की शादी इसी वर्ष 9 मार्च को हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद इस तरह की घटना से गांव में शोक का माहौल है।

हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.