Azamgarh News : आजमगढ़ में माफिया कुन्टू सिंह की डेढ़ करोड़ रुपये की हवेली कुर्क

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस और प्रशासन ने सोमवार को कुख्यात माफिया तथा आईआर-36 गैंग के सरगना ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुन्टू सिंह की करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की हवेली कुर्क कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने बताया कि थाना जीयनपुर क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव स्थित इस भवन को इलाके में ‘बड़ी हवेली’ के नाम से जाना जाता था। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि 23 वर्ष पुराने इस भवन का जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण अवैध धन से कराया गया था।

यह भी पढ़े - आजमगढ़ में तालाब में डूबने से किशोर की मौत, बकरी चराने गया था घर से

अधिकारी के अनुसार, यह हवेली अपराधियों और गैंग के सदस्यों के जमावड़े का मुख्य ठिकाना थी, जहां से रंगदारी की रकम का बंटवारा होता था और आपराधिक वारदातों की साजिश रची जाती थी।

तोदी ने बताया कि कुन्टू सिंह हत्या, लूट, अपहरण और रंगदारी समेत 78 आपराधिक मामलों में आरोपी है तथा थाना जीयनपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग और अभियोजन विभाग की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संपत्ति के निर्माण के लिए कोई वैध आय का स्रोत नहीं था। थाना जीयनपुर और कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामलों के आधार पर प्रशासन ने कुर्की का आदेश जारी किया।

अधिकारी ने बताया कि तहसीलदार सगड़ी को कुर्क संपत्ति का प्रशासक नियुक्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.