कच्चे रास्तों से गहरी भावनाओं तक, ‘लालो’ की अनकही कहानियाँ अब आएंगी सामने

मुंबई। गुजराती फिल्म ‘लालो- कृष्ण सदा सहायते’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले फिल्म से जुड़ी कई भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानियाँ चर्चा में हैं। फिल्म का प्रीमियर 17 मई को दोपहर 1 बजे पर प्रसारित किया जाएगा।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म के निर्देशक अंकित साखिया ने सौराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में प्राकृतिक रोशनी में शूटिंग की, जिसने फिल्म को वास्तविक और भावनात्मक रूप देने में अहम भूमिका निभाई। फिल्म की कहानी और कलाकारों के व्यक्तिगत अनुभवों ने भी इसे दर्शकों से गहराई से जोड़ने का काम किया।

यह भी पढ़े - 'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल

फिल्म में ‘लालो’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि जिंदगी बदल देने वाला अनुभव रही। उन्होंने कहा कि किरदार की आत्म-खोज और बदलाव की यात्रा कहीं न कहीं उनकी अपनी जिंदगी से भी जुड़ी हुई थी।

IMG-20260511-WA0010

वहीं, अभिनेता ने श्रीकृष्ण के किरदार को एक पारंपरिक छवि से अलग अंदाज में प्रस्तुत करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि दर्शक श्रीकृष्ण को केवल भगवान के रूप में नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक और साथी के रूप में महसूस करें।

अभिनेत्री ने ‘तुलसी’ के किरदार को अपनी सादगी और गहरी भावनाओं से जीवंत बनाया। उन्होंने कहा कि तुलसी की खामोशी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत थी और यह किरदार संघर्ष के बीच मजबूत बने रहने की कहानी कहता है।

निर्माताओं का कहना है कि वास्तविक लोकेशंस, सच्ची भावनाओं और ईमानदार कहानी ने ‘लालो’ को सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि गुजराती सिनेमा की एक खास पहचान बना दिया है।

‘लालो- कृष्ण सदा सहायते’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 17 मई को दोपहर 1 बजे सिर्फ सोनी मैक्स पर प्रसारित होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.