- Hindi News
- Top News
- Rajasthan New CM : वसुंधरा, बालकनाथ या कोई और? कौन बनेगा राजस्थान का मुख्यमंत्री? क्या कहता है बेटिं...
Rajasthan New CM : वसुंधरा, बालकनाथ या कोई और? कौन बनेगा राजस्थान का मुख्यमंत्री? क्या कहता है बेटिंग बाजार?
पहले नंबर पर कौन?
सीएम की दौड़ में और कौन?
राजस्थान में सीएम कौन बनेगा? इसको लेकर फलोदी बेटिंग बाजार से ताजा आंकड़े सामने आये हैं. बेटिंग बाजार में पहले नंबर पर वसुंधरा राजे, दूसरे नंबर पर महंत बालकनाथ और तीसरे नंबर पर अश्विनी वैष्णव बताये जा रहे हैं. वसुंधरा राजे के नाम का भाव 1.25 रुपये है, अश्विनी वैष्णव का 1.50 रुपये है, और बालकनाथ का 2.00 रुपये है. वहीं, ओम बिरला और दीया कुमारी के नाम पर भी चर्चा है.
ये नाम रह गए पीछे
राजस्थान के संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर जिन दो केंद्रीय मंत्रियों के नाम आगे चल रहे थे, वे इस दौड़ में पिछड़ गए बताये जा रहे हैं. गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुनराम मेघवाल फलोदी सट्टा बाजार में काफी पीछे हैं. बेटिंग बाजार में सीएम की रेस ये दोनों नाम पहले पांच दावेदारों में नहीं हैं. हालांकि, जिस तरह छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा आलाकमान चौंकाया है, इसलिए यह भी मुमकिन है कि पार्टी इस बार भी किसी ऐसे शख्स को मुख्यमंत्री बनाये, जो इस रेस में हो ही नहीं.
समझें बेटिंग मार्केट का भाव
बेटिंग या प्रेडिक्शन बाजार में जिसके भाव जितने कम होते हैं, वह उतना ही मजबूत माना जाता है. वहीं, जिसके भाव जितने ज्यादा होते हैं, वह उतना ही कमजोर माना जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेटिंग बाजार में भाव हर रोज और हर समय बदलते हैं. समीकरणों के आधार पर कभी किसी नेता का नाम ऊपर उछलता है, तो कभी किसी और का. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेटिंग या प्रेडिक्शन का खेल खेलना और उसमें पैसे लगाना कानूनन अपराध है. ऐसे में पाठकों को हमारी राय है कि इससे दूर रहें.
