- Hindi News
- भारत
- पैनासोनिक ने पेश की नई स्मार्ट और बिजली बचाने वाली एसी रेंज, 2028 तक 20 लाख यूनिट बिक्री का लक्ष्य
पैनासोनिक ने पेश की नई स्मार्ट और बिजली बचाने वाली एसी रेंज, 2028 तक 20 लाख यूनिट बिक्री का लक्ष्य
इंदौर, 6 मार्च 2026 : प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशन्स इंडिया ने भारत की भीषण गर्मी और बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026 की नई रेजिडेंशियल एयर कंडीशनर्स (RAC) रेंज लॉन्च की है। कंपनी ने इस नई श्रृंखला को भारतीय घरों की जरूरतों के अनुसार टिकाऊ, ऊर्जा-कुशल और हर तरह की जलवायु में बेहतर कूलिंग देने के लिए डिजाइन किया है।
कंपनी के वर्ष 2026 के पोर्टफोलियो में कुल 57 नए मॉडल शामिल हैं, जो अलग-अलग सेगमेंट और कीमतों में उपलब्ध होंगे। इन एसी में बेहतर प्रदर्शन, बिजली की बचत और स्मार्ट फीचर्स का संतुलन रखा गया है, ताकि उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा किया जा सके।
पैनासोनिक एचवीएसी एंड सीसी इंडिया के प्रबंध निदेशक हीरोकाजु कामोडा ने कहा कि भारत का एयर कंडीशनिंग बाजार तेजी से बदल रहा है, जिस पर शहरीकरण, बढ़ती आकांक्षाओं और अत्यधिक मौसम का असर है। उन्होंने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2028 तक लगभग 20 लाख यूनिट एसी बिक्री का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिसे तकनीक, मैन्युफैक्चरिंग निवेश और उभरते बाजारों में विस्तार के जरिए हासिल किया जाएगा।
वहीं प्रोडक्ट मार्केटिंग एवं प्लानिंग के प्रमुख अभिषेक वर्मा ने बताया कि 2026 की इस नई रेंज में इन्वर्टर, फिक्स्ड-स्पीड, स्मार्ट, हॉट एंड कोल्ड और हाई-कैपेसिटी जैसे कई विकल्प शामिल हैं। यह रेंज ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत तैयार की गई है और मेट्रो शहरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 बाजारों को भी ध्यान में रखती है।
नई रेंज में 5-स्टार, 4-स्टार और 3-स्टार इन्वर्टर एसी शामिल हैं। 5-स्टार सीरीज को प्रीमियम ‘अमेज फेसिया’ डिजाइन दिया गया है, जिसमें डार्क ग्रे और क्रोम डेको फिनिश है। इसकी शुरुआती कीमत 32,490 रुपये रखी गई है और यह प्रमुख रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स तथा पैनासोनिक ब्रांड शॉप पर उपलब्ध होगी।
कंपनी इस रेंज को अपने नए टीवीसी कैंपेन के जरिए प्रमोट करेगी, जिसमें ब्रांड एंबेसडर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी नजर आएंगे।
एसी की प्रमुख विशेषताएँ
मिराई™ स्मार्ट इकोसिस्टम: एआई आधारित स्मार्ट कंट्रोल, बिजली खपत ट्रैकिंग और रिमोट ऑपरेशन की सुविधा।
मैटर-इनेबल्ड कनेक्टिविटी: अलग-अलग स्मार्ट होम डिवाइस के साथ आसान कनेक्शन।
नैनो™ एक्टिव एयर प्यूरिफिकेशन: घर के अंदर की हवा को अधिक साफ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद।
कनवर्टि8™ टेक्नोलॉजी: जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता 40% से 100% से अधिक तक एडजस्ट करने की सुविधा।
क्रिस्टल क्लीन तकनीक: सेल्फ-क्लीनिंग इंडोर कॉइल, जिससे कूलिंग क्षमता और एसी की उम्र बनी रहती है।
इसके अलावा ये एसी 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम हैं और 100% कॉपर कॉइल, शील्ड ब्लू+ कोटिंग तथा 425 से अधिक गुणवत्ता परीक्षणों के साथ आते हैं।
