किसान आंदोलन : 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान, जानिए इस दिन क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

New Delhi : अपनी मांगों को लेकर देश का किसान एक बार फिर सड़कों पर है। एक ओर किसान दिल्ली आने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर सरकारों ने राज्य की सीमाओं पर सख्त पहरा बिठा रखा है। इस बीच किसानों में 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। ये बंद भी ऐसे मौके पर किया जा रहा है, जब देश भर में छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।

बंद के दौरान स्कूल खुलेंगे या नहीं?

भारत बंद के आह्वान के बाद सबसे ज्यादा चिंता अभिभावकों को है। बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। लेकिन बंद के बावजूद स्कूलों को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। हालांकि सीबीएसई ने किसान आंदोलन के चलते छात्रों को समय से घर से निकलने की बात कही है। साथ ही मेट्रो रूट अपनाने की भी सलाह दी गई है।

बैंक और दफ्तरों पर क्या होगा असर?

भारत बंद के दौरान देश भर के सभी बैंक खुले रहेंगे। इन्हें बंद रखने की आरबीआई ने कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं भारत बंद के दौरान यातायात अवश्य प्रभावित होगा। इसके अलावा किसान संगठनों की ओर से गांवों की मंडी, सब्जी बाजार, सरकारी और गैर सरकारी ऑफिस, प्राइवेट ऑफिस को बंद रखने का आग्रह किया गया है।

किसी जरूरी सेवा पर नहीं होगी रोक

भारत बंद के दौरान किसी भी जरूरी सेवा पर भी रोक नहीं होगी। एंबुलेंस की आवाजाही जारी रहेगी और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। किसान यूनियन ने कहा है कि बंद के दौरान शादी, बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों, अखबार सप्लाई और आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ते खुले रहेंगे। हालांकि गांव की दुकानें, खेती-बाड़ी समेत मनरेगा के तहत काम बंद रहेंगे।

कितनी देर तक रहेगा भारत बंद?

संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक 16 फरवरी की सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक भारत बंद चलेगा। वहीं दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक किसान देश की प्रमुख सड़कों का चक्का जाम करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा और मजदूर यूनियनों ने मिलकर बंद बुलाया है। इसे सभी किसान संगठनों और केंद्रीय ट्रेड यूनियन का समर्थन मिला है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सोशल मीडिया पर प्यार जताना आसान, असल जिंदगी में दिल की बात कहना मुश्किल: प्रणव कुमार सोशल मीडिया पर प्यार जताना आसान, असल जिंदगी में दिल की बात कहना मुश्किल: प्रणव कुमार
मुंबई, नवंबर 2026। सोशल मीडिया के दौर में प्यार का इजहार करना भले ही आसान हो गया हो, लेकिन वास्तविक...
Forever52 News: भूमिका बहल के साथ फॉरएवर52 ने मिलाया हाथ, भारतीय मेकअप आर्टिस्ट्स को दुबई में ट्रेनिंग का मौका
Ekta Kapoor: गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के साथ ‘दिल की बेवफाइयाँ’ बनाने की बताई वजह, शादीशुदा जिंदगी के अलग नजरियों पर उठाया सवाल
Axis Bank Auto Loan: अब कार और बाइक खरीदने के लिए 30 मिनट में मिलेगा लोन, एक्सिस बैंक ने शुरू की डिजिटल सुविधा
Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.