आज का राशिफल 14 मार्च 2025: इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे

मेष

छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है, जिससे दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। यदि नए घर के निर्माण से जुड़े हैं, तो कुछ रुकावटें आ सकती हैं। सामाजिक जीवन में अधिक सक्रिय रहेंगे।

वृषभ

जो निर्णय लेने में दिक्कत हो रही थी, वह परेशानी आज दूर होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली रहेंगे। सेहत में सुधार होगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। होली की मस्ती का आनंद लेंगे।

मिथुन

कभी मन प्रसन्न रहेगा, तो कभी उदास हो सकते हैं। भावनात्मक रूप से अस्थिर महसूस कर सकते हैं। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें और कठोर भाषा का प्रयोग न करें।

कर्क

विवाह संबंधी अड़चनें दूर होंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों को लेकर जो चिंता थी, वह दूर होगी। शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा।

सिंह

अधिकारी वर्ग आपकी बातों को महत्व देंगे। होटल और खानपान से जुड़े व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा। समाज सेवा में रुचि बढ़ सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। खुद को बेहतर बनाने के लिए दिन अनुकूल है।

कन्या

प्रेमी या करीबी नाराज हो सकते हैं। बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। यात्राओं के लिए दिन अनुकूल नहीं है। किसी भी बड़े समझौते से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। पारिवारिक विवाद की संभावना है।

तुला

निर्णय लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है। गुप्त विद्याओं और रहस्यमयी विषयों में रुचि बढ़ेगी। गलत संगत से बचें, कुछ लोग आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। आध्यात्मिक चर्चा में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक

बिजनेस को लेकर पूरा फोकस बनाए रखें। दिन शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए जीवनसाथी को समय दें। गुस्से से बचें। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं।

धनु

विरोधियों से सावधान रहें। मन में असंतोष की भावना हो सकती है। काम में बाधाएं आ सकती हैं। दवा से जुड़े व्यवसाय में लाभ होगा। बुजुर्गों को हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

मकर

उसी काम में हाथ डालें, जिसमें रुचि हो। काम को लेकर सुस्ती महसूस कर सकते हैं। महिलाओं को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी पर अधिक निर्भर न रहें।

कुंभ

कुछ काम जबरदस्ती करने पड़ सकते हैं। व्यापार में कर्मचारियों पर विशेष ध्यान दें। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। सम्मान मिलने की संभावना है। अनावश्यक कार्यों में समय न गंवाएं।

मीन

कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.