Viral Girl Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को मिला फिल्म में काम करने का ऑफर, बनेंगी आर्मी ऑफिसर की बेटी

फुटपाथ पर रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा को बड़े पर्दे पर काम करने का सुनहरा मौका मिला है। फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा ने अपनी आगामी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में उन्हें मुख्य भूमिका निभाने का ऑफर दिया है। मोनालिसा और उनके परिवार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। फिल्म में मोनालिसा एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी की भूमिका में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग अप्रैल से जून के बीच पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न स्थानों पर होगी, जबकि फिल्म के अक्टूबर या नवंबर में रिलीज होने की संभावना है।

मोनालिसा को मिलेगा एक्टिंग ट्रेनिंग का मौका

फिल्म की शूटिंग से पहले मोनालिसा को मुंबई में तीन महीने की एक्टिंग ट्रेनिंग दी जाएगी। मोनालिसा और उनके पिता फिलहाल महाकुंभ में प्रशंसकों द्वारा परेशान किए जाने की वजह से अपने घर, महेश्वर (मध्य प्रदेश) लौट गए हैं। सनोज मिश्रा और उनकी टीम जल्द ही महेश्वर जाकर मोनालिसा और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे और वहां फिल्म के साइनिंग कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

यह भी पढ़े - कांग्रेस से कमंडल तक: कैसे बदलती रही उत्तर प्रदेश की सियासत

परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद

फिल्म में काम मिलने से मोनालिसा और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। उनकी दादी का कहना है कि यह मोनालिसा की लंबे समय से अधूरी ख्वाहिश थी, जो अब पूरी होने जा रही है। परिवार इस मौके को लेकर बेहद उत्साहित है।

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की सादगी से प्रभावित होकर दिया ऑफर

सनोज मिश्रा ने बताया कि उन्होंने मोनालिसा को सोशल मीडिया और एबीपी न्यूज पर वायरल वीडियो के जरिए देखा। उनकी सादगी और मुस्कान ने उन्हें प्रभावित किया। सनोज का कहना है कि मोनालिसा की सुंदरता और आकर्षण बिना मेकअप के ही झलकती है। उन्होंने मोनालिसा को अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में काम देने का फैसला इसी वजह से लिया।

सनोज मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्में

सनोज मिश्रा अब तक एक दर्जन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, जिनमें काशी टू कश्मीर, डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल, लफंगे नवाब, गांधीगिरी, शशांक, गजनवी, और राम की जन्मभूमि जैसी फिल्में प्रमुख हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मोनालिसा अपनी पहली फिल्म में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल कैसे जीतती हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.