Rajasthan News: कार और ट्रक की टक्कर में लेखाधिकारी समेत तीन भाइयों की मौत

जयपुर। राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में रतनगढ़ नगर पालिका के लेखाधिकारी अरुण सोनी (50), उनके मौसी के बेटे डिंपल सोनी (35) और सरदारशहर निवासी पंकज सोनी (32) शामिल हैं। तीनों रिश्ते में भाई थे।

यह हादसा मेगा हाईवे पर लधासर गांव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, तीनों सगाई समारोह में शामिल होकर रतनगढ़ से सरदारशहर लौट रहे थे, तभी उनकी कार की आमने-सामने की टक्कर एक ट्रक से हो गई।

यह भी पढ़े - ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में इंदौर के 50 उभरते स्टार्टअप्स सम्मानित

रतनगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल सुखबीर सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक भी हाईवे पर पलट गया, जिससे रास्ते में काफी देर तक जाम लगा रहा। स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और रतनगढ़ के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.