कॉन्टिनेंटल टायर्स ने भोपाल में खोला पहला प्रीमियम ड्राइव स्टोर

भोपाल, मई 2026 : प्रीमियम टायर निर्माता कंपनी कॉन्टिनेंटल टायर्स ने मध्य प्रदेश में अपनी रिटेल उपस्थिति को मजबूत करते हुए भोपाल में पहला कॉन्टिनेंटल प्रीमियम ड्राइव (सीपीडी) स्टोर शुरू किया है। यह नया आउटलेट शारदा टायर एजेंसी द्वारा संचालित किया जाएगा और निरुपम एस्टेट फेज-3, साइकिल ट्रैक, भोपाल में स्थित है।

करीब 1100 वर्ग फुट में फैले इस अत्याधुनिक स्टोर में ग्राहकों को कॉन्टिनेंटल के प्रीमियम टायरों के साथ कई आधुनिक वाहन सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें ऑन-साइट टायर बदलने की सुविधा, रोड फोर्स बैलेंसिंग, व्हील एलाइनमेंट, नाइट्रोजन एयर फिलिंग, अलॉय फिटमेंट और टायर फाइनेंसिंग जैसी सेवाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़े - कांग्रेस से कमंडल तक: कैसे बदलती रही उत्तर प्रदेश की सियासत

कंपनी के अनुसार, भोपाल में बढ़ती शहरी मोबिलिटी और ऑटोमोबाइल सेक्टर के विस्तार को देखते हुए उच्च गुणवत्ता वाले टायर समाधानों की मांग तेजी से बढ़ रही है। नया स्टोर मुख्य रूप से पैसेंजर कार टायरों पर केंद्रित रहेगा और आधुनिक तकनीक आधारित सेवाएं प्रदान करेगा।

कॉन्टिनेंटल टायर्स इंडिया की प्रबंध निदेशक नेविन असलान-ओज़कान ने कहा कि भोपाल में पहला सीपीडी स्टोर शुरू करना कंपनी के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कंपनी भारत में अपने ‘इन द मार्केट, फॉर द मार्केट’ दृष्टिकोण के तहत ग्राहकों तक सुरक्षा, नवाचार और बेहतर ड्राइविंग अनुभव पहुंचाने के लिए लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है।

शारदा टायर एजेंसी के मालिक सचिन यादव और रोहित यादव ने कहा कि उन्हें भोपाल में कॉन्टिनेंटल का पहला प्रीमियम ड्राइव स्टोर शुरू करने पर गर्व है। उन्होंने बताया कि टायर कारोबार में पांच वर्षों से अधिक के अनुभव और मजबूत ग्राहक भरोसे के साथ यह नया स्टोर ग्राहकों को प्रीमियम टायर और आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

कंपनी के अनुसार, यह लॉन्च भारत में कॉन्टिनेंटल के सीपीडी नेटवर्क विस्तार का हिस्सा है। वर्तमान में देशभर में कंपनी के 200 से अधिक ब्रांड स्टोर संचालित हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.