पटना के होटल में महिला सिपाही की हत्या, कमरे में बिखरा मिला सिंदूर, पति पर गोली मारने का आरोप

पटना जंक्शन के पास एक होटल के कमरा नंबर 303 में एक महिला सिपाही की हत्या कर दी गई है. महिला के सिर में गोली मारी गयी है. जानकारी के मुताबिक महिला जहानाबाद की रहने वाली है. होटल के कमरे में महिला एक व्यक्ति के साथ रुकी थी, जो उसका पति बताया जा रहा है. होटल के स्टाफ को जब तक इस घटना की जानकारी मिली मृतका का पति वहां से फरार हो चुका था. होटल का कमरा गजेन्द्र के नाम पर बुक था.

होटल के कमरे में बिखरा था सिंदूर

यह भी पढ़े - मुंद्रा पोर्ट से भारत की क्रूड लॉजिस्टिक्स में ऐतिहासिक छलांग

जानकारी के मुताबिक हत्या का आरोप महिला के पति पर ही लग रहा है. बताया जा रहा है है कि महिला के पति ने कट्टे से उसे गोली मारी है जो पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक मृतका जहानाबाद के सैदाबाद के परसैना गांव की रहने वाली थी. होटल के जिस कमरे में ये दोनों रुके हुए थे वहां हाथापाई के सबूत भी मिले हैं. होटल के कमरे के फर्श पर सिन्दूर भी बिखरा हुआ है.

सीसीटीवी फूटेज की जांच कर रही पुलिस

इस मामले को लेकर डीएसपी ने बताया कि होटल संचालक ने दोपहर 12 बजे के आसपास इस घटना की सूचना दी. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या 10 बजे के आसपास हुई होगी. पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है आखिर किन वजहों से सिपाही को गोली मारी गई है. दोनों के बीच क्या रिश्ता था, इसकी भी जांच की जा रही है. महिला के साथ ठहरे गजेन्द्र का भी पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फूटेज की भी जांच कर रही है.

दोनों ने खुद को पति-पत्नी के रूप में किया था पेश

जानकारी के अनुसार शोभा और गजेन्द्र ने गुरुवार को होटल में चेक इन किया था. उन्होंने होटल में जो आईडी दिखाया था उसमें भी वही नाम उल्लेखित था. दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया था. सुबह में गजेन्द्र नाश्ता लाने के लिए होटल से निकला था. लेकिन वह वापस कमरे में नहीं लौटा.

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.