MP News: CRPF जवान ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को मारी गोली, पुलिस पहुंची तो दोनों के शव मिले

भोपाल (MP News): मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बंगरसिया स्थित सिविल कॉलोनी में CRPF जवान रविकांत वर्मा ने बुधवार देर रात अपनी पत्नी रेनू वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद, उसने खुद पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 100 पर कॉल कर वारदात की जानकारी दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो रविकांत वर्मा का शव खून से लथपथ पड़ा मिला, और पत्नी का शव भी पास ही जमीन पर पड़ा था।

पुलिस को घटनास्थल से सर्विस राइफल और आठ कारतूस बरामद हुए। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े - NEET UG 2026 फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक अपडेट करें बैंक डिटेल

घटना की पूरी कहानी

यह घटना भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र की कैपिटल ग्रीन सिटी में घटी। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते रविकांत वर्मा ने पहले अपनी पत्नी को सर्विस राइफल से गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

रात करीब 2 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर मकान मालकिन और आसपास के लोग सतर्क हो गए। उन्होंने तुरंत CRPF कैंप और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहले पुलिस को दी थी सूचना

पुलिस के मुताबिक, पत्नी को गोली मारने के बाद रविकांत वर्मा ने खुद डायल 100 और मकान मालिक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने अपनी जान भी ले ली।

मृतक भिंड का रहने वाला था और पारिवारिक विवाद को ही इस दर्दनाक घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.