- Hindi News
- भारत
- NEET UG 2026 फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक अपडेट करें बैंक डिटेल
NEET UG 2026 फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक अपडेट करें बैंक डिटेल
नई दिल्ली। नीट (यूजी) 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने अभ्यर्थियों की आवेदन फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए एनटीए ने पंजीकरण पोर्टल पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई है, जहां उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं।
एनटीए ने बताया कि उम्मीदवारों को रिफंड लिंक तक पहुंचने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। अभ्यर्थी चाहें तो बैंक खाते की जानकारी सत्यापित करने के लिए कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं, हालांकि यह अनिवार्य नहीं है।
एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि एक बार बैंक खाते की जानकारी जमा करने के बाद उसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
ऐसे अपडेट करें बैंक खाते की जानकारी
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर दिखाई दे रहे “Fee Refund” या “Bank Account Update” लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एप्लिकेशन नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज कर लॉगिन करें।
बैंक खाते की जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
