- Hindi News
- भारत
- MP IAS Transfer: मप्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 आईएएस अधिकारियों का तबादला
MP IAS Transfer: मप्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 आईएएस अधिकारियों का तबादला

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 42 अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें 12 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सचिवालय में भी बदलाव किए गए हैं। यह आदेश सोमवार आधी रात को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए। इसके अतिरिक्त राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।
मुख्यमंत्री सचिवालय में बदलाव
12 जिलों के कलेक्टर बदले
गुना, खरगोन, डिंडौरी, सीहोर, सतना, बड़वानी, टीकमगढ़, रायसेन, खंडवा, श्योपुर, देवास, और बुरहानपुर के कलेक्टर बदले गए हैं।
- गुना: सतेंद्र सिंह को एमडी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन बनाया गया। उनकी जगह श्योपुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को गुना का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया।
- खरगोन: कर्मवीर शर्मा को आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति बनाया गया। बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल अब खरगोन की कलेक्टर होंगी।
- डिंडौरी: नेहा मारव्या सिंह को डिंडौरी कलेक्टर बनाया गया।
- सीहोर: प्रवीण सिंह को संचालक लोक स्वास्थ्य नियुक्त किया गया। उनकी जगह बाला गुरु के. को सीहोर कलेक्टर बनाया गया।
- सतना: अनुराग वर्मा को एमडी, राज्य भंडार निगम बनाया गया। सतीश कुमार एस को सतना का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया।
- बड़वानी: डॉ. फटिंग राहुल हरिदास को आयुक्त, मप्र गृह निर्माण बनाया गया। गुंचा सनोबर अब बड़वानी कलेक्टर होंगी।
- टीकमगढ़: अवधेश शर्मा को ओएसडी, सह-आयुक्त तकनीकी शिक्षा नियुक्त किया गया। उनकी जगह विवेक श्रोत्रिय को कलेक्टर बनाया गया।
- रायसेन: अरविंद कुमार दुबे को मुख्यमंत्री का अपर सचिव नियुक्त किया गया। उनकी जगह अरुण कुमार विश्वकर्मा रायसेन के कलेक्टर होंगे।
- खंडवा: अनूप कुमार सिंह को एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बनाया गया। उनकी जगह देवास के कलेक्टर ऋषभ गुप्ता को खंडवा की जिम्मेदारी दी गई।
- बुरहानपुर: डिंडौरी के कलेक्टर हर्ष सिंह को बुरहानपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया।
- देवास: भोपाल जिला पंचायत सीईओ ऋतु राज सिंह अब देवास के कलेक्टर होंगे।
- श्योपुर: दमोह जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा को श्योपुर का कलेक्टर बनाया गया।
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
उद्यानिकी विभाग की सचिव प्रीति मैथिल, आदिवासी विकास विभाग की अपर आयुक्त वंदना वैद्य, परिवहन विभाग के सचिव मनीष सिंह, कौशल विकास विभाग की संचालक हर्षिका सिंह, और वित्त विभाग के उप सचिव फेंक नेबल ए. सहित अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नेहा मारव्या सिंह को मिली कलेक्टरी
लंबे समय से कलेक्टरी का इंतजार कर रही 2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या सिंह को डिंडौरी का कलेक्टर बनाया गया है। पिछले माह उन्होंने आईएएस एसोसिएशन के ग्रुप में अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं, जो मीडिया में भी चर्चा का विषय बनी थीं।
यह फेरबदल प्रशासनिक कुशलता और कार्यक्षेत्र में बदलाव लाने के लिए किया गया है।