Himachal News: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सर्दी का प्रकोप बढ़ने वाला है। बुधवार को मौसम ने करवट ली, जिससे प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बादल छा गए हैं, जबकि शिमला, मनाली और मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम खराब बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक, जनजातीय क्षेत्रों में आज से बर्फबारी शुरू होने की संभावना है। विभाग ने अगले एक हफ्ते तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है, जिससे फरवरी की शुरुआत कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और तेज़ अंधड़ के साथ होगी।

यह भी पढ़े - तमिलनाडु में नए दौर की शुरुआत : मुख्यमंत्री बने विजय, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

अलर्ट जारी

31 जनवरी और 1 फरवरी को येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें तेज़ अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

1 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे शिमला, चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

शिमला, कुफरी, मनाली और डलहौजी जैसे हिल स्टेशनों पर भी बर्फ की सफेद चादर बिछने के आसार हैं।

अगले कुछ दिनों में मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.