Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाला लाजपत राय और फील्ड मार्शल केएम करियप्पा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल। अमर स्वतंत्रता सेनानी और "पंजाब केसरी" के नाम से प्रसिद्ध लाला लाजपत राय और भारत के पहले फील्ड मार्शल केएम करियप्पा की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लाला लाजपत राय को नमन करते हुए लिखा, "स्वतंत्रता सेनानी, पंजाब केसरी, परम श्रद्धेय लाला लाजपत राय जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। आपने स्वतंत्रता के लिए विचारों की ज्वाला प्रज्वलित कर पूरे राष्ट्र को स्वराज के लिए प्रेरित किया और राष्ट्रीय आंदोलनों को नई ऊर्जा दी। राष्ट्र आपका सदैव कृतज्ञ रहेगा।"

यह भी पढ़े - पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, लगातार तीसरी बार बढ़े दाम; आम जनता पर बढ़ेगा बोझ

फील्ड मार्शल केएम करियप्पा को याद करते हुए उन्होंने लिखा, "स्वतंत्र भारत के पहले फील्ड मार्शल केएम करियप्पा जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। तीन दशक से अधिक समय तक देश की रक्षा के लिए आपका संकल्प, समर्पण, अद्वितीय रण कौशल और शौर्य युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।"

मुख्यमंत्री ने इन महान विभूतियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया और कहा कि उनका जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.