डांस कर रहे 6 बारातियों की मौत... शामत बनकर आई ट्रक....

MP News। मध्य प्रदेश के रायसेन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार की रात एक बेकाबू ट्रक बारातियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। दरअसल, बाराती सड़क किनारे डांस कर रहे थे तभी ट्रक उनके ऊपर चढ़ गई। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। इस घटना की तस्वीरें विचलित कर देने वाली हैं। टक्कर के बाद बारातियों के लाश के चिथडेटे उड़ गए।

इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आनन-फान मृतकों और घायलों को जिला अस्पताल और सुल्तानपुर के अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों का भीड़ जमा हो गई है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है। इलाके में जाम लग गया है। कलेक्टर और एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर हैं।

यह भी पढ़े - एक्सिस बैंक का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 38% बढ़कर ₹7,003 करोड़, कर्ज और जमा में भी मजबूत बढ़ोतरी

जानकारी के मुताबिक, यह बारात रायसेन के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के होशंगाबाद से आई थी। बाराती सड़क के किनारे डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। कई बारातियों को रौंदते हुए ट्रक आगे निकल गई। भीषण टक्कर से 6 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल ने बताया कि ट्रेक के बेकाबू होने से यह हादसा हुआ 6 लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। ट्रक का ड्राइवर फरार है, वाहन को जब्त कर लि गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो PCS अधिकारियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जिले के...
लखनऊ के ‘शर्मा जी की चाय’ के ऑनलाइन ऑर्डर में 7 गुना से ज्यादा उछाल, 2019 के 6,984 से बढ़कर 2025 में 50,054 पार
‘यादें’ के नए ट्रैक में सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देंगे डॉ. देव, इक़बाल खान बोले- “मानवता के रास्ते में कोई भी सामाजिक नियम आड़े नहीं आना चाहिए”
‘यादें’ के नए ट्रैक के लिए इकबाल खान ने बदली आवाज़ का अंदाज़, बोले- “स्त्रैण गुण लाने के लिए कीं खास वॉइस एक्सरसाइज”
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में PAT 196.5% बढ़कर ₹1,045 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.