सन नियो के सितारों ने साझा कीं मदर्स डे से जुड़ी खास यादें, मां को बताया सबसे बड़ा सहारा

मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश, मई 2026: मां का प्यार हर उम्र में इंसान के जीवन की सबसे बड़ी ताकत और सबसे सुरक्षित एहसास होता है। मदर्स डे के खास मौके पर सन नियो के लोकप्रिय शोज ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ और ‘सत्या साची’ के कलाकारों ने अपनी मां के लिए प्यार और भावनाएं साझा कीं।

‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में तारा का किरदार निभाने वाली बाल कलाकार हरिति जोशी ने अपनी मां के साथ जुड़ी भावुक याद साझा करते हुए कहा, “मेरी मां दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं, क्योंकि वह मुझसे बिना किसी शर्त के प्यार करती हैं और हमेशा मेरे साथ खड़ी रहती हैं। मुझे आज भी याद है जब मैं बहुत बीमार थी और तेज बुखार में थी, तब मां पूरी रात जागकर मेरी देखभाल करती रहीं। वह मेरे माथे पर ठंडी पट्टी रखती थीं और मुझे अपने पास सुलाती थीं ताकि मुझे डर न लगे। वह पल मेरे लिए हमेशा खास रहेगा।”

यह भी पढ़े - “इक़बाल के आते ही सेट का माहौल बदल जाता है”: गुलकी जोशी

हरिति ने आगे कहा कि इस मदर्स डे पर वह अपनी मां के लिए खास सरप्राइज तैयार कर रही हैं। वह अपनी मां के लिए एक प्यारा कार्ड बनाएंगी, उनकी पसंदीदा डिश बनाने की कोशिश करेंगी और घर के छोटे-छोटे कामों में मदद करेंगी, ताकि उन्हें थोड़ा आराम मिल सके।

वहीं, ‘सत्या साची’ में साची का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री भाग्यश्री मिश्रा ने कहा, “मेरे लिए हर दिन मदर्स डे जैसा है। मैं सिर्फ एक दिन मां को खास मानने में विश्वास नहीं रखती, क्योंकि मेरी मां मेरे लिए हर दिन बेहद खास हैं। उनके बिना मेरी जिंदगी अधूरी लगती है।”

भाग्यश्री ने बताया कि शूटिंग से घर लौटने के बाद मां के साथ बिताया समय उनके लिए सबसे सुकून भरा होता है। उन्होंने कहा, “जब मैं ‘सत्या साची’ की शूटिंग के बाद घर जाकर मां के साथ बैठती हूं, तो मेरी सारी थकान दूर हो जाती है। उनसे अपने दिनभर की बातें साझा करना मुझे बहुत खुशी और सुकून देता है। मेरे लिए मेरी मां ही मेरी सबसे बड़ी खुशी और मेरा घर हैं।”

दर्शक ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ को शाम 7:30 बजे और ‘सत्या साची’ को रात 8 बजे केवल सन नियो पर देख सकते हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.