- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘हुई गुम यादें’ में सृष्टि का किरदार निभाना अलग अनुभव: गुलकी जोशी
‘हुई गुम यादें’ में सृष्टि का किरदार निभाना अलग अनुभव: गुलकी जोशी
मुंबई। सोनी सब का नया शो ‘हुई गुम यादें– एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ’ 6 अप्रैल से प्रसारित होगा। यह शो लोकप्रिय इटैलियन सीरीज़ ‘डीओसी’ का रूपांतरण है और हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा।
सृष्टि अस्पताल की एडमिनिस्ट्रेटर हैं, जो अनुशासन और संतुलन के साथ जिम्मेदारियां निभाती हैं। उनका किरदार शांत, संयमित और व्यावहारिक है।
गुलकी जोशी ने कहा कि सृष्टि का किरदार उनके लिए पहले निभाए गए मजबूत और बेबाक किरदारों से अलग अनुभव रहा। उन्होंने कहा, “इस किरदार में मुझे भावनाओं को कम व्यक्त कर भीतर समेटकर दिखाना पड़ा, जो मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था। इससे मुझे अभिनय के नए आयाम सीखने का अवसर मिला।”
उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक इस किरदार की भावनात्मक गहराई से जुड़ पाएंगे।
यह शो यादों, पहचान और रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाने वाली भावनात्मक कहानी पेश करेगा।
