‘पतिवर्स’ में फिर मचा बवाल: ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीज़र रिलीज़, 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक

मुंबई, अप्रैल 2026: कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर ‘पतिवर्स’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आया है। टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीज़र रिलीज़ कर दिया है, जिसमें हँसी, उलझन और जबरदस्त मनोरंजन की झलक देखने को मिल रही है। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

‘पति-पत्नी-और-वो’ की लोकप्रिय कहानी को नए अंदाज़ में पेश करती यह film दर्शकों को एक बार फिर ‘पतियों’ की दुनिया यानी ‘पतिवर्स’ में ले जाती है। इस बार कहानी में मज़ा तिगुना हो गया है। आयुष्मान खुराना फिल्म में प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आएंगे, जो अपनी जिंदगी की जटिल परिस्थितियों में फंसे हुए दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़े - ओमंग कुमार की ‘सिला’ की शूटिंग पूरी, हर्षवर्धन राणे और सादिया खातिब की दमदार जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाएगी एक्शन-रोमांस का जलवा

कहानी तब और दिलचस्प हो जाती है जब प्रजापति पांडे एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन महिलाओं के बीच उलझ जाते हैं। इन किरदारों में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। बढ़ती गलतफहमियों और हास्यास्पद परिस्थितियों के बीच विजय राज एक पुलिस अधिकारी के रूप में एंट्री लेते हैं, जिससे कहानी में और भी मजेदार मोड़ आ जाता है।

गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ के बैनर तले किया गया है। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है, जबकि इसे भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। जूनो चोपड़ा इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।

‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.