ओमंग कुमार की ‘सिला’ की शूटिंग पूरी, हर्षवर्धन राणे और सादिया खातिब की दमदार जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाएगी एक्शन-रोमांस का जलवा

मुंबई, अप्रैल 2026: नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक ओमंग कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिला’ की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सादिया खातिब मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्यार, जुनून, एक्शन और इमोशन से भरपूर यह फिल्म दर्शकों के लिए एक अलग सिनेमाई अनुभव लेकर आने वाली है।

वियतनाम, कश्मीर और मुंबई जैसी खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माई गई ‘सिला’ ने अपने अंतिम शेड्यूल के साथ एक लंबे और चुनौतीपूर्ण शूटिंग सफर को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। खासतौर पर वियतनाम में शूट किए गए हिस्सों ने फिल्म को भव्यता और शानदार विजुअल अपील दी है। यहां हर्षवर्धन और सादिया के बीच फिल्माए गए कई अहम इमोशनल सीन्स कहानी की आत्मा बनकर उभरते हैं।

यह भी पढ़े - ‘पतिवर्स’ में फिर मचा बवाल: ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीज़र रिलीज़, 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक

फिल्म में अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो कहानी को और अधिक गहराई और मजबूती प्रदान करेंगे।

शूटिंग पूरी होने के बाद अब ‘सिला’ पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में प्रवेश कर चुकी है और वर्ष 2026 में इसकी थिएट्रिकल रिलीज़ की तैयारी तेज़ी से चल रही है। एक हाई-इम्पैक्ट एक्शन-रोमांस फिल्म के रूप में तैयार की जा रही यह फिल्म स्केल, इमोशन और मनोरंजन का बेहतरीन संतुलन पेश करने का वादा करती है।

ज़ी स्टूडियोज़ की मजबूत कंटेंट लाइनअप के तहत, उमेश कुमार बंसल के नेतृत्व में, ब्लू लोटस पिक्चर्स और स्टार्क एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति, संगीत सारेगामा का और ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी ‘सिला’ वर्ष 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.