- Hindi News
- मनोरंजन
- विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ‘यादें’ की स्टारकास्ट का संदेश, मानसिक स्वास्थ्य को बताया उतना ही जरूरी जितन...
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ‘यादें’ की स्टारकास्ट का संदेश, मानसिक स्वास्थ्य को बताया उतना ही जरूरी जितना शारीरिक स्वास्थ्य
मुंबई। Sony SAB के नए शो ‘यादें’ की स्टारकास्ट ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को शारीरिक सेहत जितना ही महत्वपूर्ण बताया। यह शो 6 अप्रैल से प्रसारित हो रहा है और सोमवार से शनिवार रात 8 बजे दिखाया जा रहा है।
इक़बाल खान ने कहा कि डॉ. देव मेहता का किरदार निभाते हुए उन्हें एहसास हुआ कि ज़िंदगी अनिश्चित होती है और मुश्किल समय में शरीर व मन दोनों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आराम करना आलस नहीं, बल्कि खुद को फिर से पहचानने की पहली सीढ़ी है।
गुलकी जोशी ने कहा कि लगातार खुद को धकेलते रहना व्यक्ति को भीतर से थका देता है। उनके मुताबिक रुकना, अच्छा खाना, चलना-फिरना, हंसना और खुद को सुनना भी सेहत का अहम हिस्सा है।
वहीं सृष्टि सिंह ने कहा कि पर्याप्त नींद, अपनों से जुड़े रहना और व्यस्त दिन में खुद को कुछ शांत पल देना मानसिक संतुलन के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि खुद का ख्याल रखना स्वार्थ नहीं, बल्कि हर व्यक्ति का अधिकार है।
स्टारकास्ट ने दर्शकों से अपील की कि वे शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक और भावनात्मक संतुलन को भी प्राथमिकता दें।
