‘इत्ती सी खुशी’ के सेट पर बना पारिवारिक रिश्ता, नेहा एस.के. मेहता ने सुम्बुल तौकीर खान संग बॉन्डिंग पर की खुलकर बात

मुंबई: Sony SAB का शो इत्ती सी खुशी अपनी भावनात्मक कहानी और पारिवारिक रिश्तों की गर्माहट के लिए दर्शकों के बीच खास पहचान बना रहा है। शो में अन्विता का किरदार निभा रहीं सुम्बुल तौकीर खान जहां ऑन-स्क्रीन अपने भाई-बहनों के लिए संघर्ष करती नजर आती हैं, वहीं ऑफ-स्क्रीन भी कलाकारों के बीच एक खूबसूरत पारिवारिक रिश्ता देखने को मिल रहा है।

वरिष्ठ अभिनेत्री नेहा एस.के. मेहता, जो शो में हेतल दिवेकर यानी अन्विता की मां की भूमिका निभा रही हैं, ने हाल ही में सुम्बुल तौकीर खान के साथ अपने खास रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।

यह भी पढ़े - गर्मी में क्या पीते हैं एण्डटीवी के सितारे? कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा समर रिफ्रेशमेंट्स

उन्होंने बताया कि शुरुआत में यह रिश्ता एक प्रोफेशनल जुड़ाव के तौर पर शुरू हुआ था, लेकिन समय के साथ यह इतना सहज और गहरा हो गया कि अब यह परिवार जैसा महसूस होता है। नेहा ने कहा कि सुम्बुल बेहद प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ ईमानदार, सम्मानजनक और गर्मजोशी से भरी हुई हैं।

IMG-20260331-WA0039

नेहा एस.के. मेहता ने कहा, “हम सेट पर कई छोटे-छोटे पल साथ बिताते हैं—शॉट्स के बीच बातचीत, एक-दूसरे का ख्याल रखना या किसी इमोशनल सीन के बाद साथ हंसना। अब यह रिश्ता सिर्फ को-एक्टर्स का नहीं, बल्कि सच में परिवार जैसा लगता है। मुझे खुशी है कि इस शो ने मुझे सिर्फ एक अहम किरदार ही नहीं, बल्कि एक ऐसा रिश्ता भी दिया है जिसे मैं दिल से संजोकर रखूंगी।”

गौरतलब है कि इत्ती सी खुशी हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे सिर्फ Sony SAB पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया बीएसए की बड़ी कार्रवाई: फर्जी अंकपत्र पर नौकरी पाने वाले प्रधानाध्यापक बर्खास्त, 20 साल की सेवा शून्य बलिया बीएसए की बड़ी कार्रवाई: फर्जी अंकपत्र पर नौकरी पाने वाले प्रधानाध्यापक बर्खास्त, 20 साल की सेवा शून्य
बलिया: बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले एक प्रधानाध्यापक पर बड़ी कार्रवाई हुई है।...
बलिया: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में चयनित होकर चार छात्रों ने बढ़ाया स्कूल का मान
बलिया में ‘भृगु काशी’ की परिकल्पना साकार, श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में बह रही अध्यात्म की अविरल धारा
भृगु भूमि इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, मेधावी छात्र सम्मानित
बलिया: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में चार मेधावी छात्रों का चयन, क्षेत्र में खुशी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.