Entertainment News : हिम्मत और सच की कहानी ‘भक्षक’ का 14 मार्च को टीवी प्रीमियर

मुंबई : सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म ‘भक्षक’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 14 मार्च को रात 9:30 बजे एंड पिक्चर्स पर होगा। रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म सच के लिए आवाज उठाने की हिम्मत और पत्रकारिता की ताकत को दर्शाती है।

निर्देशक पुलकित के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और सई ताम्हणकर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे संवेदनशील मामले के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे दबाने की कोशिश की जाती है, लेकिन एक पत्रकार सच्चाई सामने लाने के लिए संघर्ष करती है।

यह भी पढ़े - Entertainment News : ‘गणेश कार्तिकेय’ में शिव-पार्वती की भूमिका निभाकर बदला अविनेश रेखी और श्रेणु पारिख का नजरिया

भूमि पेडनेकर ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार ‘भक्षक’ की स्क्रिप्ट पढ़ी तो कहानी ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। उनके अनुसार यह फिल्म उन पत्रकारों की हिम्मत को दिखाती है जो सच सामने लाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। उन्होंने बताया कि उनका किरदार एक ऐसी महिला का है जो अन्याय देखकर चुप नहीं बैठती।

वहीं निर्देशक पुलकित ने कहा कि फिल्म बनाते समय उनकी कोशिश रही कि कहानी को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ पेश किया जाए। उनका मानना है कि ऐसे विषयों पर बनी कहानियां समाज के उन मुद्दों को सामने लाती हैं जो अक्सर दबे रह जाते हैं।

फिल्म की कहानी एक जुझारू पत्रकार की है जो एक चौंकाने वाले मामले की जांच शुरू करती है। जांच के दौरान कई गंभीर सच्चाइयां सामने आती हैं और यह भी पता चलता है कि कुछ ताकतवर लोग इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। धीरे-धीरे यह कहानी सच और चुप्पी के बीच एक टकराव में बदल जाती है।

दर्शक फिल्म ‘भक्षक’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 14 मार्च को रात 9:30 बजे एंड पिक्चर्स पर देख सकेंगे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.