- Hindi News
- मनोरंजन
- Entertainment News : ‘गणेश कार्तिकेय’ में शिव-पार्वती की भूमिका निभाकर बदला अविनेश रेखी और श्रेणु पा...
Entertainment News : ‘गणेश कार्तिकेय’ में शिव-पार्वती की भूमिका निभाकर बदला अविनेश रेखी और श्रेणु पारिख का नजरिया
मुंबई : सोनी सब के पौराणिक धारावाहिक ‘गणेश कार्तिकेय’ में भगवान शिव और देवी पार्वती की दिव्य यात्रा को दर्शाया जा रहा है। इस शो में शिव का किरदार अविनेश रेखी और पार्वती की भूमिका श्रेणु पारिख निभा रही हैं। दोनों कलाकारों का कहना है कि इन किरदारों ने उनके व्यक्तिगत जीवन और सोच पर भी गहरा प्रभाव डाला है।
वहीं श्रेणु पारिख ने कहा कि देवी पार्वती का किरदार निभाने से उन्हें स्त्री के पोषण और संरक्षण देने वाले पक्ष को समझने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि सती के रूप में उन्होंने पत्नी के समर्पण और सम्मान की भावना को महसूस किया, जबकि काली मां के रूप में एक निडर और प्रचंड ऊर्जा को जीने का अनुभव मिला।
श्रेणु के अनुसार इस शो के माध्यम से उन्हें स्त्री के कई रूपों को समझने का मौका मिला—एक ऐसी शक्ति जो प्रेम भी करती है, संरक्षण भी देती है और जरूरत पड़ने पर अपार सामर्थ्य के साथ खड़ी भी होती है।
दर्शक पौराणिक धारावाहिक ‘गणेश कार्तिकेय’ को हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे सोनी सब पर देख सकते हैं।
