Entertainment News : ‘फूल पिशि ओ एडवर्ड’ का फर्स्ट लुक जारी, नारीवाद की नई कहानी पेश करेगी फिल्म

मुंबई : निर्देशक नंदिता रॉय, अभिनेत्री राइमा सेन और लेखिका ज़िनिया सेन की आगामी फिल्म ‘फूल पिशि ओ एडवर्ड’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। मई में रिलीज होने वाली यह फिल्म महिलाओं के अनुभवों और उनकी आंतरिक दुनिया को केंद्र में रखकर बनाई गई है।

विंडोज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के फर्स्ट लुक में राइमा सेन, सोहिनी सेनगुप्ता, कोनिनेका बनर्जी और अनन्या चटर्जी आकर्षक और भव्य अंदाज में नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए राइमा सेन पहली बार विंडोज प्रोडक्शन के साथ काम कर रही हैं।

यह भी पढ़े - ‘थामा’ के निर्देशक आदित्य सरपोतदार बोले— आयुष्मान खुराना के साथ काम करना मेरी पहली पसंद थी

फिल्म की कहानी लेखिका ज़िनिया सेन ने लिखी है, जिसमें महिलाओं के जीवन, उनकी भावनाओं और जटिलताओं को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है। निर्देशक नंदिता रॉय अपनी विशिष्ट शैली में इस कहानी को पर्दे पर जीवंत कर रही हैं।

नंदिता रॉय ने कहा कि उनके लिए सिनेमा में नारीवाद केवल बड़े-बड़े नारों तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को उनकी सच्चाई, जटिलता, संवेदनशीलता और स्वतंत्रता के साथ दिखाना अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को इस फिल्म में वही अनुभव मिलेगा।

वहीं अभिनेत्री राइमा सेन ने कहा कि नंदिता रॉय और शिबू के साथ काम करना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग बेहद व्यवस्थित तरीके से हुई और पूरी टीम के साथ काम करना यादगार रहा।

निर्माताओं के अनुसार ‘फूल पिशि ओ एडवर्ड’ ऐसी कहानी है जो महिलाओं के दृष्टिकोण और उनके अनुभवों को नए नजरिए से सामने लाने की कोशिश करती है। फिल्म मई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.