Stock Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी,  जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 55.04 अंक या 0.04 प्रतिशत चढ़कर 81,565.09 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.40 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,640.45 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल, एशियन पेंट्स, मारुति, इंफोसिस और टाटा मोटर्स के शेयर लाभ में रहे। 

एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। 

यह भी पढ़े - रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगी नियमित आमदनी, ICICI लाइफ ने लॉन्च किया नया पेंशन प्लान

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,285.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार
ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता, जीते ₹94 लाख
एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, 24 नवंबर को होगा प्रीमियर
धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.