शादी के बाद परिवार समेत जेल भेजा गया दूल्हा, ये है बड़ी वजह

हल्द्वानी : हलद्वानी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां सात फेरों के बाद दूल्हे और परिजनों को जेल जाना पड़ गया। वहीं, दुल्हन को पुलिस ने नारी निकेतन भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी के थाना मुखानी क्षेत्र में 30 साल के युवक ने नाबालिग लड़की से शादी की है। 

पुलिस ने मामला सही पाए जाने पर दूल्हे और उसके परिवार के लोगों को हिरासत में ले लिया। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि पीलीकोठी के जयंतीपुरम के एक घर के बंद कमरे में पार्टी चल रही है। 
 
पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दूल्हा नाबालिग दुल्हन से शादी रचा रहा था। शादी के बाद घर में प्रतिभोज चल रहा था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दुल्हन और दूल्हे के आधार कार्ड देखे तो पता चला कि दूल्हा 30 वर्ष, जबकि दुल्हन की उम्र सिर्फ 16 वर्ष है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि हल्द्वानी की एक महिला अपनी 16 वर्षीय बेटी की शादी हाथरस यूपी निवासी अतुल शर्मा (30) से कर दी है। जांच पड़ताल के बाद एएचटीयू की टीम ने छह लोगों को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ बाल अधिनियम के तहत रिपोर्ट भी दर्ज की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
मुंबई, नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में इन दिनों सशक्त, वास्तविक और किरदार-केंद्रित अभिनय को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ...
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.