- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- वाराणसी
- Varanasi News: पिंडरा महोत्सव में सुरों का जादू, कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन
Varanasi News: पिंडरा महोत्सव में सुरों का जादू, कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन
वाराणसी। पिंडरा महोत्सव की संगीतमयी संध्या सुरों की जादूगरी से सराबोर हो गई, जब सुर संग्राम विजेता गायक मनोहर सिंह और अल्का सिंह ने अपनी मधुर आवाज से मंच को सजाया। भोजपुरी संगीत जगत के प्रसिद्ध गायक गोपाल राय की सुरीली प्रस्तुति ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दीप प्रज्ज्वलन से हुआ महोत्सव का शुभारंभ
संगीत संध्या में सुरों का जादू
संगीत संध्या में मनोहर सिंह और उनकी पत्नी अल्का सिंह की जुगलबंदी ने माहौल को और भी सुरीला बना दिया। अल्का सिंह ने "राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी..." गीत गाकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया, जबकि भोजपुरी गायक गोपाल राय ने "पूरवइया" और अन्य लोकप्रिय गीतों से समां बांध दिया।
इसके बाद गोलू राजा, अंजली उर्वशी, आल्हा गायक फौजदार सिंह, सतीश पांडेय ने भी शानदार प्रस्तुतियों से महोत्सव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
मैराथन विजेताओं को किया गया सम्मानित
मैराथन प्रतियोगिता में दिव्यांशु सोनकर, रोहित पटेल, शुभम पटेल, रितेश चौहान, संदीप कुमार, आलोक राजभर, कृष्ण कुमार, शैलेंद्र कुमार विजेता रहे, जबकि बालिका वर्ग में कशिश पाल, आरती, अंशिका, मानसी, अंजली यादव, आकांक्षा, अंशु और बबिता पॉल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
हास्य-व्यंग्य की फुहारें
महोत्सव में हास्य-व्यंग्य कलाकार प्रशांत बजरंगी और दमदार बनारसी ने अपने मजेदार अंदाज से खूब ठहाके लगवाए। इस दौरान विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, और कार्यक्रम का संचालन आशुतोष ने किया।
शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का सम्मान
इस अवसर पर संत नारायण बाबा इंटर कॉलेज के अनुज कुमार मिश्रा और जय मां अंबे इंटर कॉलेज, फूलपुर के राखी कुमार को शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
आगामी प्रस्तुतियों की झलक
महोत्सव के आगामी सत्र में सुर संग्राम विजेता मोहन राठौर, आलोक कुमार, विपुल चौबे, आराधना सिंह, अमलेश, आस्था शुक्ला, जीवन राम, पारुल नंदा और शिवानी सिंह अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव में चार चांद लगाएंगे।
