Varanasi News: काशी चाट भंडार को फिर मिली चेतावनी, भीड़ लगी तो होगी कार्रवाई: डीएम

Varanasi News: वाराणसी के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने काशी चाट भंडार के संचालक को दोबारा चेतावनी दी है। उन्होंने निर्देश दिया कि ग्राहकों को केवल पैकिंग में भोजन दें और उन्हें सामान लेकर जाने के लिए कहें, ताकि अनावश्यक भीड़ न लगे।

बुधवार देर शाम, डीएम एस. राजलिंगम और अपर पुलिस कमिश्नर एस. चिनप्पा ने गिरजाघर और गोदौलिया क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान काशी चाट भंडार के बाहर भारी भीड़ देख दुकानदार को सख्त हिदायत दी कि यदि भीड़ कम नहीं हुई, तो कड़ी कार्रवाई होगी।

पहले भी दी गई थी चेतावनी

पिछले सप्ताह अपर पुलिस कमिश्नर ने भी दुकानदार को चेताया था, लेकिन इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। डीएम ने श्रद्धालुओं से भी कतारबद्ध चलने की अपील की, ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो।

नगर आयुक्त और पुलिस को निर्देश

डीएम ने नगर आयुक्त को गोदौलिया चौराहे पर एक बड़ा डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाने का निर्देश दिया, जिससे लोगों को जरूरी सूचनाएं दी जा सकें। साथ ही, पुलिस को सख्त हिदायत दी कि चौराहे पर अनावश्यक भीड़ न होने दी जाए।

काशी चाट भंडार पर शाम के समय काफी भीड़ लगती है, जिससे यातायात प्रभावित होता है। पहले भी इसको लेकर शिकायतें की गई थीं, लेकिन दुकानदार ने कोई सुधार नहीं किया। अब प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि नियमों का पालन नहीं हुआ, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.