Varanasi News: भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण पर वाराणसी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयाँ

वाराणसी। दिल्ली में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर गुरुवार को वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता नई सड़क स्थित गीता मंदिर पर एकत्र हुए। इस दौरान अबीर-गुलाल उड़ाकर, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य कर और मिठाइयाँ बांटकर खुशी का इजहार किया।

कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। अनूप जायसवाल ने कहा कि रेखा गुप्ता के दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है, जिससे यह साबित होता है कि पार्टी में अंतिम पंक्ति में बैठा कार्यकर्ता भी शीर्ष नेतृत्व तक पहुँच सकता है।

इस जश्न में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा, ओम प्रकाश यादव बाबू, आदित्य गोयनका, सिद्धनाथ गौड़, शंकर जायसवाल, मनीष चौरसिया, अखिल वर्मा, अजीत कुमार जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, निर्मल मिश्रा और कन्हैया लाल सेठ सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.