- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- वाराणसी
- वाराणसी : गंगा में नाव पर इफ्तार के दौरान बिरयानी खाने का मामला, 14 लोग गिरफ्तार
वाराणसी : गंगा में नाव पर इफ्तार के दौरान बिरयानी खाने का मामला, 14 लोग गिरफ्तार
वाराणसी। काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार के दौरान बिरयानी खाने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर की गई। मामले में भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल की तहरीर पर कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया था।
पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) गौरव बंशवाल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।
वहीं, शिकायतकर्ता रजत जायसवाल का कहना है कि गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी आयोजित कर बिरयानी खाई गई और उसके अवशेष नदी में फेंके गए, जो अनुचित है। उन्होंने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए कहा कि गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, ऐसे में इस प्रकार की गतिविधियां भावनाओं को आहत कर सकती हैं।
