- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- वाराणसी
- Varanasi News: महाकुंभ भगदड़ के बाद प्रशासन सतर्क, प्रयागराज जाने वाले मार्ग सील, वाहनों की लंबी कता...
Varanasi News: महाकुंभ भगदड़ के बाद प्रशासन सतर्क, प्रयागराज जाने वाले मार्ग सील, वाहनों की लंबी कतारें
On
वाराणसी: प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले नेशनल हाईवे और हरहुआ रिंगरोड मार्ग को सील कर दिया गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों को भोजन-पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।
यात्रियों को वापस भेजने की कोशिश
स्थिति को देखते हुए एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल मौके पर पहुंचे और यात्रियों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन से अनुमति मिलते ही मार्ग खोल दिया जाएगा।
मिर्जामुराद पुलिस ने एडीसीपी के नेतृत्व में खजूरी ओवरब्रिज के पास यू-टर्न बनाकर वाहनों को वापस वाराणसी की ओर मोड़ने की अपील की। पुलिस लगातार यात्रियों से महाकुंभ न जाने और सुरक्षित लौटने की अपील कर रही है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रित होने के बाद ही रास्ते खोले जाएंगे।
खबरें और भी हैं
जौनपुर दूल्हा हत्याकांड : तीन आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित
By Parakh Khabar
बलिया में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल
By Parakh Khabar
बलिया में बाइक चोरी की वारदातें जारी, एक ही रात में दो बाइकें चोरी
By Parakh Khabar
बलिया में खेत में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में फैली सनसनी
By Parakh Khabar
Latest News
10 May 2026 05:46:23
बलिया। जिले में संचालित सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को अब पोस्टपेड मोड में बदला जाएगा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
