Narendra Modi nomination Live: नामांकन से पहले पीएम मोदी ने दशाश्वमेध घाट पर की पूजा, मां गंगा से लिया आशीर्वाद

वाराणसी। पीएम मोदी मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सोमवार को उन्होंने एक मेगा रोड शो किया जिसमें उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। वहीं पीएम मोदी ने आज सुबह अस्सी घाट पर गंगा स्नान किया फिर मां गंगा की पूजा की। बता दें कि पीएम मोदी के नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी समेत 12 प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा भाजपा एनडीए गंठबंधन के वरिष्ठ नेता भी इस मौके पर शामिल रहेंगे।

ये मुख्यमंत्री होंगे शामिल

यूपी के सीएम योगी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, महाराष्‍ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े - Ballia News : सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, मौलाना के खिलाफ दी तहरीर

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.