शूटिंग के बीच भी एण्डटीवी कलाकार निभा रहे चैत्र नवरात्रि की परंपरा

मुंबई। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर एण्डटीवी के कलाकार व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद अपनी आस्था और परंपराओं का पालन कर रहे हैं। कलाकारों ने बताया कि किस तरह वे काम के साथ-साथ व्रत, पूजा और धार्मिक अनुशासन बनाए रखते हैं।

‘घरवाली पेड़वाली’ में सावी की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सीरत कपूर ने कहा कि नवरात्रि उनके लिए भक्ति और आत्मिक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वह शूटिंग के दौरान भी व्रत रखती हैं और दिन की शुरुआत मां दुर्गा की पूजा से करती हैं। ऊर्जा बनाए रखने के लिए वह फल, दही, मखाना और साबूदाना खिचड़ी जैसे व्रत आहार लेती हैं।

यह भी पढ़े - एण्डटीवी के शोज़ में आएगा कॉमेडी और ड्रामा का नया ट्विस्ट

वहीं, ‘भाबीजी घर पर हैं’ में मनमोहन तिवारी का किरदार निभा रहे अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने कहा कि नवरात्रि उनके परिवार के लिए विशेष महत्व रखती है। उन्होंने बताया कि वह हर वर्ष व्रत रखते हैं और इस बार भी शूटिंग के बीच समय निकालकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेट पर टीम का सहयोग मिलने से धार्मिक परंपराओं का पालन करना आसान हो जाता है।

कलाकारों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान व्रत और पूजा के माध्यम से उन्हें व्यस्त दिनचर्या के बीच भी मानसिक शांति और सकारात्मकता का अनुभव होता है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.