बलिया में युवक को गोली मारने का मामला, पांच नामजद, चार हिरासत में

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपितों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, भुआल छपरा-नौरंगा गांव में 35 वर्षीय अशोक ठाकुर को कथित रूप से पड़ोसी ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े - UP Cabinet Decision : विकास प्राधिकरणों के डिफॉल्टरों को राहत, ओटीएस योजना 2026 को मंजूरी

घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नारायण ठाकुर, गोविंद ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, चंदन ठाकुर और अमर ठाकुर के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच फसल काटने को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.