- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में मां-बेटे की मौत का मामला उलझा, आरोपित ससुर का शव पोखरे में मिला
बलिया में मां-बेटे की मौत का मामला उलझा, आरोपित ससुर का शव पोखरे में मिला
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में मां-बेटे की आग से मौत के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया, जब घटना के बाद से लापता चल रहे मृतका के ससुर का शव एक पोखरे में मिला।
मंगलवार को उनका शव चिलकहर स्थित शिव मंदिर के पास एक पोखरे में पाया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मृतका के परिजनों ने संपत्ति विवाद को लेकर ससुर पर आग लगाने का आरोप लगाया था। हालांकि, अब ससुर का शव मिलने के बाद मामले की जांच नए सिरे से की जा रही है।
घटना में महिला का पति आग लगने के दौरान छत से कूदकर घायल हो गया था और उसका उपचार जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
