'एक घाट चलो चलें मोदी के साथ' अभियान में अस्सी घाट पर चला सफाई अभियान

वाराणसी । नमामि गंगे व 137 सी ई टी एफ बटालियन (प्रादेशिक सेना), 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने 'एक घाट चलो चलें मोदी के साथ' अभियान के तहत रविवार को अस्सी घाट पर सफाई और जागरूकता अभियान चलाया। नमामि गंगे टीम ने विश्व वन्यजीव दिवस पर जीव-जंतुओं और वनस्पतियों के संरक्षण का भी आवाह्न किया। गौरतलब हो कि बीते रविवार को 'मन की बात' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वन्य जीवों के संरक्षण का आवाह्न किया था ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर ही स्वच्छता अभियान से जन-जन को जोड़ा जा रहा है । सफाई अभियान के तहत गंगा की तलहटी में प्रदूषित कर रही सामग्रियों को निकाला गया। स्वच्छता के प्रति आम जनमानस में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र से जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता को स्वभाव में शामिल करके हम कई बीमारियों से बच सकते हैं । गंदगी मुक्त गंगा और कचरा मुक्त घाट का संदेश जन-जन तक पहुंचना हमारा दायित्व है । वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं वनस्पति के लुप्तप्राय प्रजाति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 3 मार्च को हर साल विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़े - Heat Wave: वाराणसी में भीषण गर्मी का कहर, राहत के लिए लगाए गए ग्रीन शेड और वाटर एटीएम

खबरें और भी हैं

Latest News

भगवान जगन्नाथ पर आधारित पहली एनीमेशन फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ जल्द होगी रिलीज़ भगवान जगन्नाथ पर आधारित पहली एनीमेशन फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ जल्द होगी रिलीज़
मुंबई : पोगो चैनल पर प्रसारित सुपरहिट टीवी सीरीज़ जय जगन्नाथ के बाद अब एले एनीमेशन्स प्राइवेट लिमिटेड अपने लोकप्रिय...
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर ‘यादें’ के कलाकारों ने साझा किया चाय से जुड़ा खास रिश्ता
‘दे दे प्यार दे 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 24 मई को ज़ी सिनेमा पर
हजारों लोगों की मौजूदगी में अध्यात्म, संगीत और साउंड हीलिंग से सराबोर हुआ ‘द हीलिंग कॉन्सर्ट- अध्याय 1 : आरंभ’
सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ सेट पर 200 छतरियों का वितरण, कलाकारों और क्रू को मिला खास सरप्राइज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.