- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बरेली
- बरेली में मोबाइल लूट का विरोध करने पर आईटीआई छात्र को गोली मारी, घायल
बरेली में मोबाइल लूट का विरोध करने पर आईटीआई छात्र को गोली मारी, घायल
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक आईटीआई छात्र को गोली मार दी। घटना में छात्र घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
राहुल ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे दो युवक उसके पास आए और तमंचा सटाकर उसका मोबाइल फोन छीनने का प्रयास करने लगे। उसने विरोध करते हुए तमंचा हटाने की कोशिश की, इसी दौरान गोली चल गई। गोली के छर्रे राहुल के सीने में लग गए, जिससे वह घायल हो गया।
फायरिंग की सूचना मिलते ही प्रेम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्रेम नगर थाना पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
