बलिया में किशोरी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, जांच जारी

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नागपुर गांव निवासी 17 वर्षीय लाजो, पुत्री स्वर्गीय परमेंद्र राजभर, गुरुवार दोपहर घर से घास काटने के लिए खेत गई थी। घास लेकर घर लौटने के कुछ देर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन और पड़ोसी उसे तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - बलिया में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, बोर्ड हटाकर नर्सिंग होम संचालिका फरार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां वाराणसी में एक निजी संस्थान में कार्यरत हैं, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.