बलिया: गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से व्यक्ति की मौत, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बलिया। लालगंज क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से 47 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा रविवार दोपहर दोकटी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास हुआ।

मृतक की पहचान नंदकिशोर पांडे के पुत्र बम पांडे के रूप में हुई है। बताया गया कि बम पांडे रविवार दोपहर गांव के समीप गंगा नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद नाविक, मछुआरे और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़े - Azamgarh News: शराब तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार; 10 लाख से अधिक की 60 पेटी शराब बरामद

ग्रामीणों और मछुआरों ने काफी प्रयास के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनवरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की औपचारिकता के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

बताया गया कि मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और चार पुत्रियां छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छह दिन से लापता 10 वर्षीय बालक का शव सरयू नदी में मिला, हत्या की आशंका; आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन Ballia News: छह दिन से लापता 10 वर्षीय बालक का शव सरयू नदी में मिला, हत्या की आशंका; आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र में छह दिन से लापता 10 वर्षीय बालक का शव सरयू नदी में मिलने से इलाके...
देवरिया: फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, पिता ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप; पति और ससुर गिरफ्तार
बलिया: गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से व्यक्ति की मौत, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
72वीं महिला सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप: हरियाणा ने जीता खिताब, रेलवे उपविजेता
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला जनोन्मुखी बजट: पंकज चौधरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.