बाराबंकी में अलग-अलग घटनाओं में युवक और विवाहिता ने की आत्महत्या

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवक और एक विवाहिता के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम देवकलिया की है। पुलिस के अनुसार, 43 वर्षीय संदीप कुमार वर्मा का शव उनके घर में छत से लगे छल्ले से मफलर के सहारे लटका मिला। संदीप बदोसराय थाना क्षेत्र के मौलाबाद चौराहे पर एक निजी क्लीनिक चलाते थे। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, संदीप की दूसरी शादी के बाद से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़े - सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर

बताया गया कि बुधवार रात संदीप का पत्नी आरती से विवाद हुआ, जिसके बाद आरती घर से बाहर चली गई थी। गुरुवार सुबह जब वह लौटी तो संदीप का शव कमरे में लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता सूर्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते आरती पिछले कुछ महीनों से बाराबंकी में रह रही थी। संदीप की पहली पत्नी से एक 18 वर्षीय पुत्र और दूसरी पत्नी से छह वर्षीय पुत्र है।

मसौली थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

दूसरी घटना सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर की है, जहां मंगल रावत की पत्नी सावित्री का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह मंगल रावत सब्जी का भुगतान करने मंडी गए थे। इसी दौरान उनके छोटे बेटे विकास ने मां को फंदे से लटका देखा और पिता को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सावित्री द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस दोनों मामलों में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.